फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father son turned murderer

बेटा ही निकला पिता का कातिल

Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Father son turned murderer
नांगलसोती में कामराजपुर में किसान महीपाल सिंह का मर्डर उसके बेटे सोमेश ने ही किया था। मर्डर का बेटे पर शक न जाए इसलिए बेटे ने अपने साले व ससुर को पिता के मर्डर में नामजद करा दिया था। पुलिस ने बेटे को दबोचकर पिता के मर्डर का उससे सारा राज उगलवा लिया है।
विज्ञापन

 
नांगल थाने के गांव कामराजपुर निवासी 60 वर्षीय किसान महीपाल सिंह का मर्डर 22 फरवरी को उसके खेत में कर दिया गया था। महीपाल को मर्डर ईट से पीट पीट कर किया गया था। हत्या के बाद महीपाल के बेटे सोमेश ने अपने ससुर तथा दो सालों के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मर्डर की जड़ तक जाने में लगी थी। पुलिस को  पहले से महीपाल के मर्डर करने का सोमेश पर शक था। सीओ संजय राय के मुताबिक एसओ नांगल शिवकुमार गौड़ इस मर्डर की गहराई से तहकीकात कर रहे थे। पुलिस ने सोमेश को दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पिता के मर्डर का सारा सच उगल दिया। सोमेश ने पुलिस को बताया उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। सोमेश ने ढाई वर्ष पूर्व अवैध संबंधों के शक पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने सोमेश कें खिलाफ पत्नी पर कातिलाना हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी तभी से अपने मायके में रह रही थी। सोमेश ने बताया कि ससुराल वाले समझौते के तहत पत्नी को उसके साथ भेजने के लिए उसकी पत्नी की  बीमारी पर खर्च हुए ढाई लाख रुपये मांग रहे थे। पिता महीपाल यह रुपये देने को तैयार नहीं थे। इसलिए ही सोमेश ने पिता की ईंट से जंगल में  पीट पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिता की हत्या का शक उस पर न जाए इसलिए उसने अपने ससुर व दो सालों को पिता की हत्या में नामजद करा दिया था। वह घटना के रोज पिता के साथ खेत पर गया था। पिता से नोकझोंक होने के उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सोमेश की निशानदेही पर उसके खून लगे कपड़े बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed