फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father killed eight days daughter

पिता ने आठ दिन की बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला

Wed, 02 Jan 2019 11:55 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 02 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Father killed eight days daughter
demo - फोटो : demo
बिजनौर के मंडावर में शराब के नशे में धुत एक पिता ने आठ दिन की बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची के शव को दफना दिया। बच्ची के नाना ने थाने में दामाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन





गांव रावली निवासी रामनिवास की शादी मार्च 2018 में थाना कोतवाली शहर के गांव अलावलपुर निवासी घनश्याम की बेटी निशा से हुई थी। एक सप्ताह पूर्व निशा ने जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। मंगलवार को शराब के नशे में धुत रामनिवास बेटी को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले आया और सड़क पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रामनिवास ने परिवारवालों से झूठ बोल दिया कि बच्ची उसकी गोद से फिसलकर गिर गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची को शाम के समय गंगा किनारे दफना दिया गया। लेकिन किसी ने इसके बारे में निशा के पिता घनश्याम को बता दिया। घनश्याम बुधवार को परिजनों के साथ रावली पहुंचा और रामनिवास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




उसे बताया गया था कि बच्ची की मौत रामनिवास की गोद से फिसलकर गिरने के कारण हुई है। लेकिन गांव में जाने पर उसे पता चला कि रामनिवास ने बच्ची को जमीन पर पटक कर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह की निगरानी में पुलिस ने गंगा तट से बच्ची के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed