फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer shot dead in broad daylight robbery

दिनदहाड़े किसान को गोली मारकर लूटा

Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in broad daylight robbery
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में होली से एक दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को गंज मार्ग पर दिनदहाड़े बैंक से रुपये निकालकर जा रहे किसान को गोली मारकर उससे 89 हजार रुपये लूट लिए। किसान को दो गोली लगी है।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने किसान और उसके साथी को डराने के लिए पिस्टल से कई गोलियां चलाई। वारदात को अंजाम देने के बदमाश फरार हो गए।  पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, पर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।  शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोल्डपुर निवासी किसान बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार को किसान सहकारी समिति गंज में रुपये जमा करने के लिए बैंक आफ बड़ौदा बिजनौर से  89 हजार रुपये निकाले ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ रुपये बिजेंद्र ने थैले में तो कुछ जेब में रख लिए। बाइक से घर जाते समय मुख्य डाकघर चौराहे पर बिजेंद्र  को गांव के ही डा. नेपाल  सिंह मिल गए। चावल का बोरा पकड़वाने के लिए बिजेंद्र ने नेपाल सिंह को बाइक पर बैठा लिया ।

दोनों बाइक से गांव की ओर चल दिए। दिन में करीब तीन बजे गांव पृथ्वीपुर से कुछ दूर पहले पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली तथा पिस्टल से बिजेंद्र सिंह को गोली मारकर बाइक में बंधा रुपयों से भरा थैला लूटने के साथ जेब में रखे रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद गंज की ओर बदमाश भाग गए।


बिजेंद्र के दाएं टखने व बाएं हाथ में दो गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश की पर कोई बदमाश हाथ नहीं आया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed