फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   driver murdered Car looted

चालक की हत्या कर कार लूटी

Wed, 12 Jul 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
 driver murdered Car looted
कार चालक की हत्या के बाद जांच करते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के राजा का ताजपुर में बदमाशों ने सोमवार की रात ताजपुर के पास मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी चालक की हत्या कर कार लूट ली। बदमाश कार को किराए पर नूरपुर आने के लिए तय करके लाए थे।
विज्ञापन


चालक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी ने मौके का मुआयना किया। सोमवार की रात करीब एक बजे गश्ती पुलिस को स्योहारा रोड पर ताजपुर से कुछ आगे चर्च तिराहे के पास एक युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


युवक के सिर पर गोली का निशान था और वहां काफी खून फैला हुआ था। मरने वाले  की जेब से निकली वोटर कार्ड से उसकी शिनाख्त मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला जमनावाला निवासी फिरोज (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल रहमान अपनी कार को टैक्सी के रूप में चलाता है। उसकी कार पर फिरोज बतौर चालक काम करता था। सोमवार की शाम तीन युवकों ने उसकी कार को ठाकुरद्वारा से नूरपुर आने के लिए किराए पर तय किया था।

रात करीब साढ़े नौ बजे वह नूरपुर के लिए कार लेकर निकल गया। राजा का ताजपुर के पास किराए पर कार लेकर आए युवकों ने उसकी हत्या कर दी और कार लूटकर फरार हो गए। 


फिरोज के चचेरे भाई अनवर की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह एसपी सिटी आरडी चौरसिया ने घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed