फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   daylight murder of businessman

कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 नजीबाबाद। कारोबारी मोहम्मद सलीम की दिनदहाड़े हत्या से नगर में हड़कंप मच गया। बाजार कल्लूगंज में सुबह साढ़े छह बजे शूटर ने सिर में गोली मारकर कारोबारी की हत्या कर दी। हत्या से कारोबारियों में रोष फैल गया और तत्काल हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन



मुहल्ला सब्नीग्रान निवासी मोहम्मद सलीम (52) रोजाना की तरह सुबह बाजार कल्लूगंज स्थित दुकान व आवास के बाहर कुर्सी पर बैठे अखबार पढ़ रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे शूटर ने काफी नजदीक से उनके सिर पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक शूटर फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर सीओ संजय राय, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक सलीम बर्फ, पतंग और जनरेटर सहित कई कारोबार से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिकों ने कारोबारी की हत्या पर रोष व्यक्त किया। चेयरमैन मौअज्जम खां, तसनीम सिद्दीकी, मो. अकबर, फुरकान खां, रफीक अंसारी, साजिद, मो. वसीम आदि ने सीओ एवं इंस्पेक्टर से मिलकर तत्काल घटना के खुलासे की मांग की।

पुलिस ने मृतक के भाई शमशेर अली उर्फ शेरू, अब्दुल मलिक उर्फ राजन से पूछताछ कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया है।

खुलासे के लिए टीम गठित : सीओ
नजीबाबाद। सीओ संजय राय ने बताया कि कारोबारी की हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


घटनास्थल पर नहीं था सीसी कैमरा
नजीबाबाद। बाजार कल्लूगंज में जिस स्थान पर कारोबारी मो.सलीम की हत्या हुई, वह व्यस्त बाजार है। इसके बावजूद एक भी सीसी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे से हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।


सिर को बना रहे निशाना  
नजीबाबाद। सिर में गोली मारकर हत्या करने की नजीबाबाद में गत पांच वर्षों में कई घटनाएं घट चुकी हैं। अजमल खां रोड पर प्रॉपर्टी डीलर डॉ.मनीष अग्रवाल, मोटाआम क्षेत्र में डॉ.शमशाद खां, मुहल्ला सेवाराम में पारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आफताब अहमद को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा चुका है। कारोबारी सलीम के भी सिर में गोली मारी गई।


तत्काल खुलासा करें : विधायक
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम ने कारोबारी मोहम्मद सलीम की नृशंस हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विधायक ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कारोबारी की हत्या का खुलासा कराने तथा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed