{"_id":"7e641d801467adc841963c8700ce777b","slug":"day-vehicle-stealing-were-robbed-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में वाहन चुराते, रात में करते थे लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में वाहन चुराते, रात में करते थे लूट
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के
विज्ञापन
छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक, हथियार और छह
मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार सभी शातिर किस्म के बदमाश हैं और वह नूरपुर के एक सीमेंट व्यापारी को लूटने की फिराक में थे। बदमाशों का नेटवर्क दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा हरियाणा तक फैला है। बदमाश दिन में वाहन चोरी कर रात में उन ही वाहनों से लूटपाट करते थे।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के मुताबिक शुक्रवार को देर शाम एक सूचना के आधार पर पुलिस ने झंडा चौक से झीरन गांव को जाने वाले रास्ते पर बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर छह बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस के अलावा छह मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस को उनके पास से चोरी की चार बाइकें भी मिली।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम चांदपुर थाने के गांव अकौंधा निवासी शहजाद, महलका नंगला निवासी माजिद, चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी इरशाद, अमरोहा जनपद के धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पपसरी निवासी इंतजार, बछरायूं निवासी रिहान और बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव चौखट निवासी कासिम बताए।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी बदमाश शातिरहैं। इनका वाहन चोरी का नेटवर्क दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा तक फैला है। माजिद गिरोह का सरगना है।
चांदपुर पुलिस ने भी कुछ दिन पूर्व इसी गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़कर चोरी की दर्जनों बाइकें बरामद कीं। बदमाशों ने बरामद बाइक दिल्ली और काशीपुर से चोरी की। गिरोह वाहन चोरी के अलावा लूटपाट की घटनाएं भी करता था।
शुक्रवार को भी उक्त बदमाश नूरपुर के एक सीमेंट व्यापारी से लूटपाट करने के इरादे से आए थे। व्यापारी को लूटने की योजना शिवाला कलां के एक बदमाश ने बनाई थी। पकड़े बदमाशों में से कासिम और रेहान हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुके हैं।
इन्होंने सितंबर माह में शिवाला कलां में एक महिला से लूटपाट की घटना के अलावा अन्य कई घटनाओं को अंजाम दिया है। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
गिरोह से राजस्थान पुलिस ने पूछताछ की
चोर गिरोह के पकड़े जाने पर राजस्थान के जिला भरतपुर थाना उद्योगपुरम के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह अपने टीम के साथ बिजनौर पहुंचे और गिरोह से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि इस गैंग पर राजस्थान में पैट्रोल पंप के टैंकरों से चालीस लाख रुपये की कीमत का तेल चोरी का मामला दर्ज है।
उन्होंने बताया कि गैंग टैंकर में पाइप डालता था तथा मोटर स्टार्ट कर तेजी के साथ तेल निकाल लेता था। कई पेट्रोल पंपों के तेल चोरी के मामले दर्ज है। शहर कोतवाल अजय गौतम ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने वहां दर्ज केस के सिलसिले में गिरोह से पूछताछ की है।