फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher half million looted in broad daylight

दिनदहाड़े क्रेशर से डेढ़ लाख लूटे

Sun, 27 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 27 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crusher half million looted in broad daylight
हल्दौर। बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े गांव गांगखेड़ी में स्थित क्रेशर से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लूट की घटना से क्रेशर में खलबली मची रही। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

 गांव सुमालखेड़ी निवासी रामस्वरूप का गांव गांगखेड़ी में मुरारी सिंह, प्रकाशवती के नाम से गुड़ उद्योग है। शनिवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक सवार तीन बदमाश क्रेशर में आ धमके। क्रेशर मालिक रामस्वरूप कर्मचारियों से बात करने में मशगूल थे। तौल लिपिक गांव बाका नंगला निवासी दयाराम तौल कांटे पर बैठा था। कैशियर सौपाल सिंह बाइक से हल्दौर डीजल लेने गया था। कपड़ा ओढ़े एक बदमाश ने दयाराम की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे कब्जे में ले लिया। बाकी दो बदमाश अंदर चले गए। बदमाशों ने गल्ले से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए ओर फरार हो गए।  लूट की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर पुलिस में दे दी है। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। लूट की घटना अब तक की जांच में संदिग्ध लग रही है।  क्रेशर में इतने लोगों के होते बदमाश इस तरह कैसे लूट कर सकते हैं।
विज्ञापन


चोरों ने खंगाला बंद मकान
नजीबाबाद में मोहल्ला सब्नीग्रान स्थित एक मकान को चोरों ने शुक्रवार रात निशाना बनाकर खंगाल दिया। अलताफ रजा प्वाइंट के निकट नदीम अपनी मां फिरोजा के साथ रहता है। नदीम अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर फजलपुर खास में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे नदीम वापस लौटा, तो घर के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने प्रथम तल और द्वितीय तल पर स्थित कमरों के ताले तोड़कर पूरा मकान खंगाला डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस को दी तहरीर में नदीम ने घर में कमेटी की रखी 35 हजार रुपये की नकदी और करीब 1.25 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात कही। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नदीम के पिता की कुछ समय पहले  मृत्यु हो चुकी है। नदीम की हाल ही में शादी होना थी। शादी के लिए रखे आभूषण चोरी होने से नदीम की मां फिरोजा सदमे में है। जिस  स्थान पर चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की, वह घनी आबादी के बीच स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed