फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Court has sentenced husband to life imprisonment in wife murder case in Bijnor

Bijnor: पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा, बेटे ने दी गवाही, ये था पूरा मामला

Fri, 23 Feb 2024 05:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Feb 2024 05:55 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में अदालत ने पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बेटे ने पिता के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी है।

विज्ञापन
Court has sentenced husband to life imprisonment in wife murder case in Bijnor
अदालत। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजनौर में अपर सत्र न्यायाधीश हनी गोयल ने पत्नी की हत्या का दोषी पाते हुए अकरम को आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल के अनुसार, इफ्तिखार अहमद निवासी चांदपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी तहेरी बहन आसमा की शादी सिंभावली में अकरम के साथ हुई थी। यह लोग वहां से आकर चांदपुर में उसके ताऊ के घर अपने बेटे नूर मोहम्मद के साथ रहने लगे। बाद में वहां से उसके भाई अतीक के घर में रहने लगे। अतीक का राजस्थान में कारोबार है और वह दिल्ली में रहता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अकरम उसकी बहन आसमा से मारपीट करता था। जिससे वह बीमार रहने लगी थी। 19 मई 2017 को अकरम ने सल्फास की तीन गोलियां अपनी पत्नी को खिला दी। जिससे उसे उल्टी आई और उसकी मौत हो गई। कोर्ट में इस मामले में अकरम के लड़के नूर मोहम्मद ने अपने पिता के खिलाफ गवाही दी। उसने बताया कि उसकी माता की हत्या उसके पिता अकरम ने की है। कोर्ट ने इस मामले में अकरम को अपनी पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: UP: आखिर क्यों टूटा SP-RLD का गठबंधन? वजह बता गए अखिलेश, बोले- जब रालोद जीरो पर थी, उस वक्त हमने मिलाया था हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed