{"_id":"9bdc4e4eb6cd630c00c86eb893680308","slug":"commotion-at-the-statue-of-kali-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां काली की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां काली की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में शहीद तिराहे पर स्थित प्राचीन मंदिर में रखी माता काली की मूर्ति को बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। विरोध में हिंदू समाज के सदस्य मंदिर के सामने धरने पर बैठ गए और जाम भी लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ चांदपुर ने खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति लगवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहीद तिराहे पर मां काली के मंदिर में रखी माता मूर्ति को बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने मूर्ति खंडित कर नगर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह पुजारी नित्यानंद महाराज सफाई करने के लिए मंदिर में गए तो घटना का पता लगा। पुजारी ने आसपास रहने वाले परिवारों को मूर्ति खंडित होने की सूचना दी। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सुबह करीब 10 बजे हिंदू समाज के लोग दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया।
मगर, लोग दोषियों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की बात पर अड़ गए। इस दौरान कुछ लोगों ने शहीद तिराहे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर सीओ चांदपुर महेश सिंह अत्री मौके पर पहुंचे और खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति की स्थापना कराने और दोषियों का पता लगाकर उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस संबंध में मंदिर के पुजारी नित्यानंद महाराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, सीओ चांदपुर महेश सिंह अत्री का कहना है कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। धरना देने वालों में पवन गोयल, नवीन कुमार, अशोक राजपूत, राष्ट्रीय गौरक्षक दल के जिलाध्यक्ष विशेष राणा, महासचिव दीपक शर्मा, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस शामिल रहे।