फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cold drinks and a half lakh seized

डेढ़ लाख रुपये की कोल्ड ड्रिंक्स जब्त

Mon, 23 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापा मारकर करीब डेढ़ लाख कीमत की कोल्ड ड्रिंक्स जब्त कीं। टीम ने खाद्य पदार्थ के सात नमूने भी लिए। टीम ने कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी को नोटिस जारी किया है। साथ ही सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में जिले में छापामार अभियान चलाया गया। खाद्य विभाग की टीम को नजीबाबाद स्थित बाबा कोल्ड ड्रिंक्स के यहां से डेट ऑफ एक्सपायरी व निर्माण तिथि के लेबल के बिना कोल्ड ड्रिंक्स मिलीं। इसको टीम ने जब्त कर लिया है। विभाग की ओर से कंपनी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। टीम ने डाइट कोक का नमूना भी लिया। अभिहित अधिकारी के अनुसार जब्त की गई कोल्ड ड्रिंक्स की कीमत एक लाख 44 हजार 783 रुपए बताई जा रही है। टीम ने कोतवाली देहात में शिवशंकर मेडिकल स्टोर से फ्रूट सिरप का नमूना लिया। टीम को मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलता मिला। इस पर कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। कोतवाली देहात के मुख्तार का रसगुल्ला, बिजनौर के गांव भगेन के धर्मेंद्र कुमार, जेके डेरी, अनूप व किरतपुर की लवली डेरी से दूध का नमूना लिया गया। 
विज्ञापन

टीम ने सभी नमूने जांच के लिए लैब पर भेज दिए है। टीम में सीएफएसओ जेपी सिंह, एफएसओ, पीके जयंत, मोहित चौधरी, जगदंबा प्रसाद, पीके त्रिपाठी, तेज बहादूर व रामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed