फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   caught the thief gang

कैंटर की तिरपाल काटकर चोरी करने वाले गैंग को दबोचा

Sun, 14 Jan 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sun, 14 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
caught the thief gang
चाेरों के बारे में जानकारी एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के अफजलगढ़ पुलिस ने कैंटर का तिरपाल काटकर चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चारों मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रहने वाले है। उनके पास से चोरी के धागे के 96 नग, 17 एल्टीनेटर, तमंचे और अन्य सामान बरामद हुआ हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक 11/12 जनवरी की रात अफजलगढ़ के मीरापुर नार्थ निवासी देवेंद्र सिंह के कैंटर को तिरपाल काटकर 20 एल्टीनेटर, 96 सूत धागे के नग और स्टार्टर चोरी कर लिया था। इस मामले की अफजलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शेरगढ़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी में सवार मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव दुल्हापुर पट्टी निवासी मेहराज आलम, मुजफ्फर हुसैन एवं दिलशाद को दबोच लिया। पुलिस ने चारों के पास से 69 नग धागे,17 एल्टीनेटर, दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पहले ट्रकों पर चालक थे। ट्रक लेकर आसाम, कोलकाता एवं गोहाटी जाते थे। वहां उनके ट्रक में तिरपाल काटकर इस तरह की चोरी होती थी। उन्होंने सोचा कि वह एक माह में ट्रक पर चालक रहकर दस हजार रुपये कमाते है। ऐसे चोरी करके एक दिन मेें दस हजार कमा लेंगे। उन्होंने अपने इलाके में इस तरह की चोरी की घटनाएं शुरू कर दी। अफजलगढ़ इलाके में मजार के पास ब्रेकर पर वाहन धीमे होकर गुजरते है।
विज्ञापन
वह कैंटर के पीछे अपनी पिकअप लेकर चलते थे। वाहन ब्रेकर पर धीमा होने पर गैंग का एक सदस्य पीछे से कैंटर में चढ़ जाता था। तिरपाल को काटकर कैंटर में भरा सामान वह सड़क पर फेंकता रहता था। पिकअप में सवार गैंग के बाकी सदस्य कैंटर से फेंका सामान पिकअप में भरते रहते थे। कैंटर के कही भी रुकने पर उसमें सवार गैंग का सदस्य निकल कर भाग जाता था। गैंग ने इस तरह ही 9/10 और 11/ 12 जनवरी की रात अफजलगढ इलाके में दो कैंटर से चोरी की थी। शनिवार को गैंग कैंटर से चोरी किए माल को बेचने के लिए पिकअप में भरकर बिजनौर ले जा रहे थे। गैंग को पकड़ने में अफजलगढ़ के थाना प्रभारी दीपचंद, दरोगा पवनवीर सिंह, हरदयाल प्रसाद समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed