{"_id":"5908ceed4f1c1b0646440f45","slug":"cast-robbery-in-kheda-village-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्हेड़ी गांव में डाली डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल्हेड़ी गांव में डाली डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 02 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव कल्हेड़ी में वारदात के बाद आपबीती बताती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद/नजीबाबाद में गांव कल्हेड़ी में बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनाकर हजारों की लूट और आभूषण लूट जाने की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने अपने की संबंधियों पर लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया।
गांव कल्हेड़ी में मो. इरशाद और उसकी पत्नी अफसाना को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने लूटपाट की। अफसाना का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी लगभग 28 हजार की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट के साथ जमकर मारपीट की। मो. इरशाद और उसकी पत्नी ने बताया कि बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर गए। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए। लूट की खबर से पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस उस समय सकते में पड़ गई जब मो.इरशाद ने मुंबई से विवाह समारोह में भाग लेने हाल ही में आए अपने भाइयों शमशाद और नौशाद पर लूट की घटना को साथियों के साथ अंजाम देने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लूट की घटना फर्जी थी। मो. इरशाद का अपने भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व ही मुंबई से आए उनके भाई पुलिस की दबिश के समय घर में सोते हुए मिले। पुलिस ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने घटना को संदिग्ध बताया। इरशाद की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को देर शाम तक नहीं दी गई थी।
लूट का प्रयास ः चंदक(ब्यूरो)। मंडावर के गांव खुडा हेड़ी निवासी दिनेश चंदक में दर्जी की दुकान करता है। सोमवार की रात में वह चंदक से घर जा रहा था। गांव कबूलपुर के निकट तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसे रोक लिया अाार लूटने का प्रयास किया। अन्य राहगीरों को आता देख बदमाशों ने दिनेश के सिर पर तमंचे की बट मारकर फरार हाे गए।