{"_id":"1c5bf87c317785e93ef24eb8923efe49","slug":"businessman-robbed-by-lift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर व्यापारी को लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रात के समय बदमाशों ने हैंडीक्राफ्ट व्यापारी को मारुति वैन में लिफ्ट देकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश व्यापारी के साथ मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंक गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया।
नगीना के मोहल्ला काजी सराय निवासी अतीक अहमद हैंडीक्राफ्ट व्यापारी है। वह दिल्ली सामान की सप्लाई कराने गए थे। मंगलवार को देरशाम वह बस से बिजनौर पहुंचे। रात के समय घर जाने के लिए उन्होंने शास्त्री चौक पर एक मारुति वैन को हाथ से इशारा कर रुकवाया और उसमें बैठ गए।
बदमाशों ने नगीना मार्ग पर चक्कर चौराहे से कार झालू की ओर मोड़ दी। आगे बख्शीवाला फाटक के पास बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की आँर उससे 25 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल एवं सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाश उन्हें बख्शीवाला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर डालकर फरार हो गए। होश में आने पर रात में ही व्यापारी अतीक अहमद झालू मार्ग स्थित ढाबे पर पहुंचे। वहां ढाबे वालों ने एंबुलेंस को सूचना दी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उन्हें उपचार हेतु अन्य स्थान पर ले गए। लूट की सूचना पुलिस को दे दी गई है।