फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullock took the dead flesh and skins thief

बैल को मारकर मांस और खाल ले गए चोर

Tue, 10 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
गंज दारा नगर। सोमवार की रात में चोरों ने क्षेत्र के गांव शाहपुर में किसान की पशुशाला में कुंबल कर बैल और गाय चुराई और गांव महमूदा के खेतों में बैल को मार डाला।
विज्ञापन


चोर बैल का मांस और खाल ले गए। ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह चुराए बैल के अवशेष खेतों में मिले और दूसरे खेत में चारों पैर बंधी स्थिति में जिंदा गाय मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी चौधरी शैलेश सिंह सोमवार को रात के समय पशुओं को पशुशाला में बांधकर कमरे में सो गए। चोरों ने रात के समय पशुशाला में कुंबल किया। चोर वहां से एक  गाय और एक बैल को चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने पास के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव महमूदा के जंगल में सड़क के किनारे बैल को मार डाला। चोर बैल का मांस और खाल को अपने साथ ले गए।

मंगलवार की सुबह उठने पर परिजनों को गाय और बैल चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने एकत्र होकर पशुओं की जंगल में तलाश की।

ग्रामीणों को पास के गांव महमूदा के जंगल में बैल के अवशेष पड़े मिले। पास में तलाश करने पर दूसरे खेत में जिंदा गाय मिली। गाय के चारों पैर बंधे थे।

ग्रामीणों ने गाय के पैर खोलकर घटना पुलिस को बताई। सूचना मिलते ही थाना हीमपुर दीपा प्रभारी राकेश बाबू यादव और गंज चौकी प्रभारी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे।


किसान चौधरी शैलेश सिंह ने मामले की तहरीर थाना शहर कोतवाली पुलिस को दी। शहर कोतवाल के मुुताबिक जंगल में बैल के जो अवशेष मिलेे हैं, उन्हें दबा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed