फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bilai rallied against sugar mills

बिलाई शुगर मिल के खिलाफ लामबंद

Sat, 09 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bilai rallied against sugar mills
भाकियू की बैठक में बोलते प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
नहटौर/हल्दौर में भाकियू के मासिक पंचायत में बिलाई शुगर मिल के गन्ना भुगतान नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया। आगामी सत्र में मिल को गन्ना नहीं देने का संकल्प लिया गया। किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक के प्रांगण में पुरुषोत्तम सिंह की अध्यक्षता व अक्षेंद्र राठी के संचालन में किसानों की मासिक पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बिलाई शुगर मिल का गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है। मिल ने किसानों का बहुत ही कम भुगतान किया है, जबकि अन्य मिलों भुगतान की स्थिति बेहतर है। आगामी सत्र में किसानों ने अपने गन्ना क्रय केंद्र बिलाई शुगर मिल से हटाकर अन्य मिलों पर कराने का संकल्प लिया गया। किसानों ने कहा कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल गन्ना विभाग के उच्चधिकारियों से मिलेगा। प्रदेश सरकार से भी मांग की जाएगी। किसानों ने खंडसाल विद्युत केंद्र पर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की गई। इस मौके पर संजीव कुमार,धर्मवीर सिंह, सुभाष कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं  शनिवार को हल्दौर ब्लॉक के डवाकरा हाल में भाकियू की मासिक  पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार व संचालन  धर्मेन्द्र कुमार राणा ने किया ।भाकियू के जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह ने  बिलाई शुगर मिल के प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों का  बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र नहीं दिया गया, तो 21 अप्रैल को जिला स्तरीय पंचायत  में विचार विमर्श कर आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने ओटीएस योजना  की तारीख 31 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की। भाकियू के मंडल प्रभारी चौधरी हुकम सिंह ने कहा कि नहरों  का पानी सिंचाई के लिए आखिरी टेल तक पहुंचना चाहिए । सभी किसानों ने बिलाई  शुगर मिल द्वारा किसानों का  बकाया गन्ना भुगतान न होने पर मिल को गन्ना न  देने का निर्णय लिया। रविन्द्र चिकारा, दयाराम, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहरों में जल्द छोड़ा जाए पानी
नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों एवं क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। लोनिवि निरीक्षण भवन में ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि नहरों में अब तक पानी न छोड़े जाने से किसान खासे परेशान हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए घोषित 14 घंटे बिजली भी नहीं मिल पा रही है। किसान नेताओं ने समस्त गन्ने की पेराई के बाद ही चीनी मिल बंद करने की मांग की। गन्ना मूल्य में वृद्घि न करने का किसानों ने विरोध करते हुए पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ स्कूलों द्वारा पुस्तकों और फीस के नाम पर मनमानी कर अभिभावकों का आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार के संचालन में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज नजीबाबाद में बनाने की शासन से मांग की गई। बैठक में दिगंबर सिंह, विनोद परमार, सत्यपाल सिंह, वीर सिंह डवास, विजेंद्र सिंह, मुकेश राजपूत, सुखराम, पीतम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed