फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Belt hit throttled

बेल्ट से गला घोंटकर मारा

Fri, 25 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Belt hit throttled
बिजनौर में दो माह पहले मंडावर के गांव शहजादपुर में अधेड़ महिला का मर्डर दुष्कर्म का विरोध करने पर किया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचकर केस का खुलासा कर दिया है। शराब के नशे में  हत्यारोपी ने घटना को  अंजाम दिया था।
विज्ञापन



एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक नौ अक्टूबर को मंडावर थाने के गांव शहजादपुर में योगेंद्र पाल की 54 साल की पत्नी की हत्या करके उसका  शव खेत में  छिपा दिया था। योगेंद्र पाल सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ मंडावर सुरेंद्र पचौरी पुलिस की टीम के साथ मर्डर के खुलासे में लगे थे। पुलिस ने रावली ब्रह्मपुरी के सामने मालन नदी रपटा पुल के पास से गांव शहजादपुर निवासी सुभाष को दबोच कर पूछताछ की तो उसने महिला के मर्डर का सारा राज उगल डाला।
विज्ञापन

सुभाष ने पुलिस को बताया कि नौ अक्टूबर को जिला पंचायत का चुनाव था। उसने ज्यादा शराब पी रखी थी। रोजाना शराब पीने का वह आदी है।

शराब की दुकान चुनाव के कारण बंद होने के कारण वह चुनाव वालों से शराब लेने का भटकता घूम रह था। जंगल के रास्ते से गुजरने पर उसे महिला खेत में काम करती मिली। उसने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया। उसने पेंट की बेल्ट से महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया। सुभाष बैराज के श्मशान घाट पर अज्ञात शवों को दाह संस्कार करने का काम करता था। मर्डर करने के बाद सुभाष गांव से फरार हो गया और 20 दिन बाद लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुभाष के कुछ साथियों को शक था कि उसने ही महिला का मर्डर किया है। पूछताछ में सुभाष का नाम सामने आया था। उसी समय से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है।


ऐसे हुआ खुलासा 
एसओ मंडावर सुरेंद्र कुमार पचौरी के मुताबिक गांव लौटा सुभाष शराब के नशे में मोबाइल से किसी को धमकी दे रहा था कि महिला की जिस तरह उसने हत्या की है ऐसा ही उसके  साथ भी कर देगा। महिला के मर्डर का भी उस पर शक नहीं गया है। यह बात किसी ग्रामीण ने सुन ली ओर पुलिस  को  बता दी। पुलिस सुभाष की तलाश में जुट गई और सुभाष को दबोच कर केस का राज उगलवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed