फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bandukcian explored three home burglars

चोरों ने बंदूकचियान में तीन घर खंगाले

Fri, 16 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 16 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bandukcian explored three home burglars
धामपुर। चोरों ने मुहल्ला बंदूकचियान में बृहस्पतिवार की रात बंद पड़े तीन लोगों के मकानों को खंगाल लिया। चोर  दो लाखों रुपए की नकदी समेत हजारों की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने कोतवाल को तहरीर दे दी है। पुलिस ने घटनाओं को खुलासा कर शीघ्र ही आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।  

मोहल्ला बंदूकचियान निवासी नसीम अहमद पुत्र शफीक अहमद बृहस्पतिवार को अपनी रिश्तेदारी में भात देने गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह पड़ौसियों ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। वह आनन फानन में परिवार समेत घर पहुंचा।
विज्ञापन


नसीम ने बताया कि घर के कमरों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा हुआ था। उसके छोटे भाई तसलीम के कमरे में का भी यही हाल था। उसने बताया कि उसके भाई ने दो दिन पहले ही साउदी अरब से उसके लिए दो लाख रुपये भेजे थे, उन्हें चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सोने का हार, कुंडल दस्तबंद समेत आठ तोले सोने के जेवर और चांदी की पायल समेत आठ तौले   चांदी के जेवरात समेत करीब आठ लाख के जेवर सामान चोरी कर लिया था।

नसीम के मकान के निकट रहने वाले मोहम्मद अकरम पुत्र महमूद ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी में शामिल होने नजीबाबाद गया था। चोरों ने उनके मकान के  ताले तोड़ घर में रखी सोने की लोंग, चांदी की पायल, एक गैस सिलेंडर, कपड़े, कीमती सामान बैग आदि सामान चोरी कर लिया।


कुछ ही दूरी पर याकूब अल्वी पुत्र अब्दुल रऊफ के बंद पड़े मकान को भी चोरों ने सोने चांदी  के आभूषण समेत करीब एक  लाख की नकदी और सामन चोरी कर लिया। एक ही रात में एक मोहल्ले में तीन मकानों में चोरी से मोहल्लावासियों में दहशत बनी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed