फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempting to abduct from MLA's house

विधायक के घर के पास से अपहरण की कोशिश

Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बाइक सवार युवकों ने मोहल्ला नई बस्ती में विधायक सुचि चौधरी के घर के पास से एक बालक को अगवा करने की कोशिश की। बालक युवकों को चकमा देकर अपने घर भाग गया। घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रदीप सैनी का 10 वर्षीय पुत्र हार्दिक सेंट मैरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हार्दिक पास की दुकान से टॉफी व कुरकुरे लेने गया था। विधायक सुचि चौधरी के घर के पास गली में सिल्वर बुलेट लिए खड़े तीन युवकों ने हार्दिक पर काले रंग का कपड़ा डालकर अगवा करने की कोशिश की। हार्दिक युवकों को चकमा देकर चंगुल से छूटकर भाग निकला। 
विज्ञापन

हार्दिक ने घर पहुंचकर सारी बात बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से मोहल्ले में हंगामा मच गया। लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। परिजन हार्दिक को लेकर थाने गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed