{"_id":"76b50b6925e9c56693f119b71b861e29","slug":"attack-on-ramganga-s-dam-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध के सुरक्षक पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामगंगा बांध के सुरक्षक पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। राम गंगा बांध परियोजना के सुरक्षा विभाग के सुरक्षक पर रात्रि में घर में घुसकर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। शोर सुन मौके पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने एक हमलावर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। दो फरार हो गए हैं।
थानाध्यक्ष एनके गहलावत के अनुसार पुलिस ने सुरक्षक की तहरीर पर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
नई कॉलोनी में आवास संख्या सी 175 में बांध परियोजना पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अवधेश कुमार रहते हैं। अवधेश कुमार मेरठ के अनूपनगर रोहटा रोड फाजलपुर के निवासी हैं, बकौल अवधेश कुमार शुक्रवार की रात में साढ़े दस बजे जब वे सो रहे थे। तो उन्हें पड़ोस के युवक के नाम से आवाज देकर जगाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो तीन बदमाश कमरे में घुस गए।
विज्ञापन
घुसते ही हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। अवधेश ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है। आरोपियों ने गले में रस्सी डाल जान से मारने की कोशिश की। शोर सुन मुहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक हमलावर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि अन्य हमलावर भाग गए। पकड़े युवक ने अपना नाम वारिस गांव भूतपुरी बताया।
विभाग के एक कर्मी से है विवाद
पीड़ित ने बताया विभाग के ही एक कर्मी से उसका रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। बदमाशों ने उसी का नाम लेकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने संदीप को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसे शक है कहीं उसने तो उन पर हमला नहीं करा दिया।
जल्द होगी गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष एनके गहलावत ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर चालान होगा।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीमांत ने थाने को पत्र भेज कर सुरक्षा बैरियरों पर बाहर से आने वाले वाहनों की एंट्री करने के आदेश दिए हैं। कर्मचारी संगठनों के नेता सुरेश देवांतक, दिलावर सिंह रावत, वीएन सिंह यादव ने मामले में कार्रवाई की मांग की।