{"_id":"577ea4634f1c1b93477fb188","slug":"and-two-reports-on-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में संजीवनी नर्सिंगहोम के स्वामी व भाजपा नेता डॉ.नवनीत गर्ग व उनकी सहयोगी ममता के खिलाफ लिंग निर्धारण की धारा व धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो दिन पहले नर्सिंगहोम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर विशेषज्ञ की जगह लेडी असिस्टेंट काम करती मिली थी। इसके बाद अल्ट्रा साउंड मशीन को सील कर दिया गया था।
मंगलवार को डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा.प्रमोद कुमार देशवाल व तहसीलदार पंकज दीक्षित की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित संजीवनी नर्सिंगहोम पर छापा मारा था।
नोडल अधिकारी के मुताबिक अल्ट्रा साउंड सेंटर पर चिकित्सक की जगह महिला कर्मचारी ममता अल्ट्रासाउंड करती मिली थीं। अल्ट्रासाउंड कराने आई कई महिलाओं ने भी बताया कि ममता ही अल्ट्रासाउंड कर रही हैं। जबकि विशेषज्ञ चिकित्सक ही अल्ट्रा साउंड कर सकता है। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया था और अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा.प्रमोद कुमार ने संजीवनी नर्सिंग होम के स्वामी व भाजपा नेता डा.नवनीत गर्ग व उनकी सहयोगी ममता के खिलाफ लिंग निर्धारण करने की धारा (3) 1,4,5 (1), 6, (ए), 23 व धोखाधड़ी की धारा 420 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने से चिकित्सकों में खलबली मच गई है। उधर, डॉ. नवनीत गर्ग के मुताबिक राजनीतिक विद्वेष के चलते उनके खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फंसाना चाहते हैं।