फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman was murdered for dowry in Bijnor and a case has been registered against six people including husband

खौफनाक वारदात: दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या, पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 02 Aug 2021 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Aug 2021 08:01 PM IST
सार

दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
A woman was murdered for dowry in Bijnor and a case has been registered against six people including husband
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बास्टा निवासी कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी शीबा की शादी सात साल पहले नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी नदीम के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न करते आ रहे थे। बताया गया कि नदीम दो साल पहले शीबा को छोड़कर सऊदी अरब चला गया था। नदीम के जाने के बाद उसका जेठ मुकीम उस पर बुरी नजर रखता था। तीन दिन पहले मुकीम उसकी बेटी के कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद शीबा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने एकसाथ मिलकर उनकी बेटी पर थिनर डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी शीबा को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नदीम, जेठ मुकीम के अलावा सास, ससुर, ननद व नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed