फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दबकर चालक की मौत

गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दबकर चालक की मौत

Sun, 21 Apr 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दबकर चालक की मौत
गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलटने से ट्रक के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। जेसीबी की मदद से चालक को ट्रक के नीचे से निकाला गया।
कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव बख्शीवाला निवासी शदाब (30) पिछले लगभग पांच वर्षों से एक ट्रक पर चालक था। शनिवार को वह गन्ने से लदा ट्रक लेकर बिजनौर से बिलाई चीनी मिल की ओर जा रहा था। झालू मार्ग स्थित गांव जलालपुर छोइया से थोड़ा आगे निकलने पर कूकड़ा मंदिर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने ट्रक के केविन से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक के नीचे आ गया। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना हल्दौर पुलिस को दी। परिजनों ने का आरोप है कि पुलिस दुर्घटना के करीब एक घंटा देरी से पहुंची। यदि पुलिस समय से पहुंच जाती तो शायद शादाब की जान बच सकती थी। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादाब को जेसीबी की मदद से गन्ना हटवाकर बामुश्किल बाहर निकाला और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा के अनुसार उनकी ड्यूटी अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में थी। घटनास्थल क्षेत्र कस्बा झालू चौकी के अंतर्गत आता है। चौकी प्रभारी महेश मलिक ने ही उन्हें इसकी सूचना फोन पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed