{"_id":"5c8555c7bdec221468050e6a","slug":"91552242119-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर रुपये एंठने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर रुपये एंठने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बनवाने के नाम पर रुपये ऐंठे
किरतपुर। क्षेत्र के गांव बुडगरी के ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उसने मकान बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से एक लाख से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने आरोपी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को क्षेत्र के गांव बुडगरी निवासी निजामुद्दीन, अब्दुल वासे एवं साबरा ने पुलिस में तहरीर देकर ग्राम प्रधान नरेश कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने मकान बनवाने के नाम पर उनसे रुपये ऐंठे हैं। अब जब मकान नहीं बनाया गया तो प्रधान डराता धमकाता है तथा झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देता है। आरोप है कि ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने मकान बनवाने के नाम पर अब्दुल हफीज, अब्दुल वासे, अनवार और नफीसा से 20-20 हजार, साबरा से 25 हजार और निजामुद्दीन से 40 हजार रुपये हड़प लिए हैं। पीड़ित जब प्रधान से रुपये वापस देने की मांग करते हैं तो प्रधान गाली गलौज करता है और मारपीट पर आमादा हो जाता है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी चौ वीर सिंह सहरावत, पद्म सिंह, भूपेंद्र सिंह, यादराम सिंह, मानवेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, शीशपाल सिंह, धरवीर सिंह आदि ने थाना प्रभारी निरीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने अपने आरोपों को झूठा बताया है।
भारतीय किसान यूनियन पीड़ितों के साथ है। बुडगरी का प्रधान पीड़ितों की आवाज को कुचलना चाहता है। अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला और भ्रष्ट प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
- चौधरी वीर सिंह सहरावत, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (भानु)।
ग्राम प्रधान नरेश कुमार के विरुद्ध मकान बनवाने के नाम पर रुपये लेने की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक-थाना किरतपुर।