{"_id":"5bd4b3c9bdec22698a470631","slug":"91540666313-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर निवासी 10 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर निवासी 10 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शमशाद हत्याकांड का आरोपी राजा गिरफ्तार
नजीबाबाद। डॉ. शमशाद हत्याकांड में पुलिस ने छह साल से फरार दस हजार के इनामी बदमाश राजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छह वर्ष से फरार था। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए।
नगर के मोटाआम क्षेत्र में 29 जून 2012 को प्रॉपर्टी डीलर एवं एक शीतल पेय कंपनी के डीलर डॉ. शमशाद की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई तबस्सुम ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी शूटर अजमल पहाड़ी और राजा को मुख्य अभियुक्त मानते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डॉ. शमशाद हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त लद्दावाला निवासी राजा पुत्र इकबाल को बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजा के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। डॉ. शमशाद हत्याकांड के अन्य अभियुक्त पहले ही जेल जा चुके हैं।