{"_id":"5b0c524a4f1c1ba66e8b504e","slug":"91527534154-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की छत पर सो रहे सेकेंड ड्राइवर की मौत, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की छत पर सो रहे सेकेंड ड्राइवर की मौत, चालक समेत दो घायल
Updated Tue, 29 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। उत्तराखंड के जोशीमठ से नजीबाबाद आ रहा एक मिनी ट्रक पौड़ी में गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला रम्पुरा निवासी जावेद के ट्रक से सब्जी लेकर चालक अकरम व सेकेंड चालक गुलबहार उर्फ सोनू जोशीमठ गए थे। शनिवार को जोशीमठ पहुंचने के बाद रविवार रात अकरम व सोनू ट्रक से वापस नजीबाबाद लौट रहे थे। ट्रक में बरेली निवासी एक व्यक्ति शेर सिंह भी सवार था। बरेली जाने के लिए वह ट्रक से नजीबाबाद तक आ रहा था। बताया जाता है कि गुलबहार उर्फ सोनू ट्रक की छत (टूल) पर बैठा था। सोमवार तड़के करीब चार बजे ट्रक जैसे ही पौड़ी के पाटीसैण क्षेत्र में पहुंचा, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में ट्रक के सेकेंड ड्राइवर गुलबहार उर्फ सोनू (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अकरम एवं ट्रक में सवार बरेली निवासी शेर सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने ट्रक में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना ट्रक मालिक जावेद व मृतक के परिजनों को दी। घटना की खबर से मृतक व घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद कोटद्वार में पोस्टमार्टम के बाद गुलबहार का शव घर लाया गया। गुलबहार भी ट्रक पर चालक था। ट्रक अकरम चला रहा था और गुलबहार ट्रक की छत पर सो रहा था। घटना से रम्पुरा क्षेत्र में दिनभर सनसनी फैली रही।