{"_id":"5b0c513d4f1c1b9f6e8b4fdf","slug":"91527533885-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दम्पति से बाइक सवार तीन बदमाश नगदी वे जेवर लूट कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दम्पति से बाइक सवार तीन बदमाश नगदी वे जेवर लूट कर फरार
Updated Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। दो अलग-अलग घटनाओं ने बाइकर्स बाइक सवार दंपति व बाइक सवार व्यक्ति से हजारों की नगदी, मोबाइल व जेवर लूटकर फरार हो गए। दोनों ही घटनाओं की पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई है।
गांव बसंतपुर निवासी रिहासत ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम अपनी ससुराल पपसरा खादर से बाइक द्वारा अपनी पत्नी शाहीन के साथ अपने गांव बसंतपुर आ रहा था। गांव दरबड़ के बाहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया । तमंचे के बल पर जेब से सात हजार रुपए तथा पत्नी के सोने के कानों के कुंडल व एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। बदमाश अपने सिर पर हेलमेट लगाए हुए थे।
उधर गांव मीरापुर खादर निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम बाइक द्वारा बछरायूं से अपने गांव जा रहा था। बास्टा से गांव सकतलपुर मिलक के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार हेलमेट लगाए तीन बदमाश आए तथा तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाश सेमसंग का मोबाइल व सात हजार आठ सौ रुपये लूट कर गांव सकतलपुर मिलक की ओर भाग गए। लूट की घटनाओं से लोगों में रोष व भय बना हुआ है। दोनों ही मामलों में तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है।