फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवती बरामद न हुई तो छेड़ेंगे आंदोलन

युवती बरामद न हुई तो छेड़ेंगे आंदोलन

Tue, 27 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
युवती बरामद न हुई तो छेड़ेंगे आंदोलन
स्योहारा। क्षेत्र के एक गांव की युवती थाने में आकर अपने प्रेमी से निकाह कराने की जिद पर अड़ी हुई है। उसने प्रेमी से निकाह करने के लिए हंगामा भी किया। वहीं प्रेमी ने निकाह से इनकार कर दिया। युवती का दावा है कि उसका रेडीमेड की दुकान करने वाले एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिजन निकाह को तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की दुपहर युवती थाने में ही निकाह कराने की गुहार लगती हुई चली आई। युवती का हंगामा देखकर सभी हतप्रभ रह गए। प्रेमी ने न केवल निकाह से इंकार कर दिया तथा बुलाने पर भी थाने पर नहीं आया। युवती का कहना है कि जब तक निकाह नहीं होगा तब तक वह थाने से नहीं जाएगी। युवती को महिला आरक्षी के हवाले कर उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवती यदि कोई तहरीर देगी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन


चाचा ने भतीजी से की शादी, किया रिश्ता कलंकित
स्योहारा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने रिश्ते की भतीजी को भगाकर ले गया और उससे शादी कर ली।
थाना क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति एक माह पूर्व अपनी रिश्ते की भतीजी को भगा कर ले गया था तथा दोनों ने शादी कर ली थी। एक माह बाद जब दोनों घर आये तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जहां युवती रिश्ते के चाचा के साथ जाने की जिद पर अड़ी है तो वहीं मामले को लेकर दोनों परिवार थाने में डटे हैं। एक ओर जहां युवती काफी समझने के बाद भी अपनी ही जिद पर अड़ी है तो वहीं युवती के मां और पिता का रोरो कर बुरा हाल है। अभी इसका कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती बरामद न हुई तो छेड़ेंगे आंदोलन
स्योहारा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक सप्ताह से घर से लापता है। परिजनों ने एक युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अगर तीन दिन में युवती बरामद नहीं कि गई तो ग्रामीण महिलाओं सहित थाने पर धरना देने को मजबूर होंगे। भाजपा वरिष्ठ नेता विनीत देवरा, विधायक लोकेंद्र चौहान के भाई सीपी सिंह, अनन्तराम सिंह, राजेन्द्र चौहान आदि ने थानाध्यक्ष से मिलकर युवती को बरामद करने की मांग की है। हिंदू जागरण मंच प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस ने युवती के शीघ्र बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष शरद पंवार का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ ही सर्विलांस द्वारा युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed