फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव किशनवास में पथराव

गांव किशनवास में पथराव

Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गांव किशनवास में पथराव
मंडावर। गांव किशनवास में रास्ते को लेकर चल रही रंजिश को लेकर फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मारपीट में एक गर्भवती महिला सहित कई आठ घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से 24 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव किशनवास में निसार व अफजाल पक्ष में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार रात दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। इस मामले में निसार की ओर से गय्यूर, सफी, याकूब, अफजल, मुशर्रफ, इसरार, नौशाद, जवाब, जुल्फकार, आजम, अफसर, नवाब, महमूद, जमशेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोपियों पर शहजाद की गर्भवती पत्नी इमराना से मारपीट करने, उसके कपड़े फाड़ने व दुपट्टे से फांसी लगाकर मारने की कोशिश करने, जफर के घर में घुसकर उसकी पत्नी से मारपीट का आरोप भी लगाया है। पथराव में जफर की गाड़ी के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अफजाल ने जफर, अनीस, जीशान, कय्यूम, तारिक, याकूब व गांव सब्दलपुर रेहरा के अकबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव वालों का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। इससे पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। गांव वाले इनका फैसला कराते रहते हैं। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के इमराना, इशरत, कादिर, लालू, मुर्तजा, फुरकान, अनस, अफजाल घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed