{"_id":"5a0f299b4f1c1b86698bc471","slug":"91510943131-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट नेशनल पार्क की ढेला रेंज में पेड़ से लटका मिला वनआरक्षी शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्बेट नेशनल पार्क की ढेला रेंज में पेड़ से लटका मिला वनआरक्षी शव
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ उपवन प्रभाग की ढेला रेंज में एक वन आरक्षी का पेड़ से लटका शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के अनुसार प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ उपवन प्रभाग की ढेला रेंज में गुर्जन पोस्ट पर तैनात वन आरक्षी हरीश भट्ट का शव शुक्रवार को वन में एक पेड़ से लटका मिला। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार की सांय से लापता था। शुक्रवार की सुबह ढेला व झिरना रेंज के वनक्षेत्र अधिकारियों के दो दल बनाए गए। जो तलाशी के लिए वनों में गए। इसी दौरान कर्मी के पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वन अधिकारियों के अनुसार उसे वन्यजीव सप्ताह पर पुरस्कार भी दिया गया था। उसे आगे राज्य पुुुरस्कार के लिए भी चुना जा रहा था। कहा जा रहा है कि वह कई दिनों से तनाव में था। उसके परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। उधर, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर का कहना है कि युवक की आयु करीब 40 वर्ष रही होगी। वह चंपावत जिले के कचनौली गांव का रहने वाला था। पहले वह चंपावत में ही वन विभाग में संविदा पर नियुक्त था। 2013 में स्थायी कर्मचारी होने पर वह कार्बेट नेशनल पार्क में तैनात कर दिया गया था। उसके परिजनों को सूचना मिल गई है। शव का पंचनामा करा दिया गया है।