फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी

Sat, 30 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी
नगीना। नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव काजीवाला निवासी जितेंद्र कुमार ने मोहल्ला क्षत्रिय नगर निवासी कमल कपूर पुत्र धनपतराय कपूर, मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी विजय कुमार पुत्र मुलकराज और गांव काजीवाला निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र शेर सिंह के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पावर कार्पोरेशन में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये हड़प लिए। जब नौकरी नहीं लगवा पाए तो उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, गांव चमरावाला निवासी संजीव कुमार ने भी न्यायालय के माध्यम से क्षत्रिय नगर निवासी कमल कपूर, पंजाबी कॉलोनी निवासी विजय कुमार और एक अन्य के खिलाफ पावर कार्पोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मामलों में भी संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed