फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो हफ्ते पहले हुई थी महिला की हत्या

दो हफ्ते पहले हुई थी महिला की हत्या

Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दो हफ्ते पहले हुई थी महिला की हत्या
नजीबाबाद/जलालाबाद। पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति एवं सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। नजीबाबाद तहसील के गांव बौरेकी निवासी जरीफ दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। वह ईद पर घर आया हुआ था। 30 जून की सुबह जरीफ की पत्नी शाहिन (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शाहीन का शव छत के पंखे पर पड़े फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे एसआई जितेंद्र कुमार ने मामले की जांच की थी। पुलिस को बताया गया था कि जरीफ और शाहीन की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उनके छह माह का पुत्र भी है। शाहिन की मां की ओर से दामाद जरीफ और उसकी मां हशमत एवं पिता शरीफ के खिलाफ पुत्री की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे हत्यारोपियों को पुलिस ने दो सप्ताह बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed