{"_id":"594c1ad34f1c1b19608b4581","slug":"91498159827-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की मासूम बेटी को बेचने के बाद की थी दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन की मासूम बेटी को बेचने के बाद की थी दूसरी शादी
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर सात दिन के मासूम के चोरी होने के मामले में नया मोड़
दुधमुंही बच्ची को बेचने के बाद काफी दिन तक अकेली रही
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
रेलवे स्टेशन पर 31 मई की रात मां-बाप के पास से चोरी किए गए सात दिन के मासूम व इसकी मां को एड्स की पुष्टि होने के बाद अब कहानी में नया मोड़ आया है। जीआरपी की जांच पड़ताल में पता चला है कि महिला ने अपनी बेटी रिश्तेदार को बेची थी, जो पहले पति से पैदा थी। चार दिन की मासूम बेटी को बेचने के बाद वह काफी समय तक अकेली रही। बाद में बहजोई के युवक के संग शादी कर ली।
संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव का प्रेमपाल 31 मई की रात रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हॉल में ठहरा था। सात दिन का मासूम बेटा और पत्नी भी साथ थे। दपंति मासूूम बेटे को बीच में लिटाकर सो रहे थे। डेढ़ बजे से चार बजे के बीच मासूम चोरी हो गया। प्रेमपाल की आंख खुलने पर मासूम को चोरी की जानकारी हुई। स्टेशन से मासूम चोरी होने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाशी शुरू कर दी थी। इधर जीआरपी की जांच पड़ताल में पता चला कि मासूम व इसकी मां को एड्स था। गाजियाबाद के एक अस्पताल से उपचार चल रहा था। यह भी जानकारी मिली कि एड्स से बचाव के लिए कौन सी दवाई दी जा रही थी। जीआरपी के पास इसके सबूत भी हैं। अब इस कहानी में नया मोड़ आया है। जीआरपी की लंबी जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि प्रेमपाल से शादी रचाने से पहले प्रेमवती ने बच्ची को जन्म दिया। जो इसके पहले पति से पैदा थी। चार दिन की मासूम बेटी इसने अपने एक रिश्तेदार को बेच दी। दिल पर पत्थर रख चांद सी बेटी रिश्तेदार को बेचने के बाद काफी दिन तक प्रेमवती अकेली रही। बाद में उसने प्रेमपाल से शादी कर ली। इसके बाद प्रेमपाल के साथ रहने लगी। बेटे को जन्म दिया, जो रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हॉल से चोरी हो गया।
हरिद्वार में अपनी बहन को बेची थी महिला ने मासूम
अमरोहा। बता दें कि जीआरपी की छानबीन में महिला और स्टेशन से लापता हुए उसके मासूम बेटे में एड्स होने की बात सामने आने के बाद जीआरपी ने जांच पड़ताल तेज कर दी थी। इसी बीच महिला के पति प्रेमपाल ने जीआरपी को बताया था कि वह मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता। जीआरपी जब प्रेमपाल के गांव गई तो कई तथ्य चौंकाने वाले सामने आये। प्रेमपाल पर मोबाइल न होने की बात भी झूठी साबित हुई। इस पर जीआरपी सतर्क हो गई। गांव में पड़ताल शुरु कर दी। तब ये बात सामने आई कि प्रेमपाल से शादी रचाने से पहले महिला ने पहले पति से एक बेटी को जन्म दिया था। चार दिन की बेटी को हरिद्वार निवासी अपनी बहन को बेच दिया था। बेटी को बेचने के बाद महिला ने पति से नाता भी तोड़ दिया और अकेली रहने लगी।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली है कि महिला ने अपने पहले पति से पैदा चार दिन की बच्ची को हरिद्वार निवासी अपनी बहन को बेच दिया है, हालांकि अभी इस संदर्भ में महिला से बातचीत नहीं हुई है, हकीकत क्या है, छानबीन की जा रही है।
- सुखपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, जीआरपी अमरोहा।