{"_id":"59457f674f1c1bc20e8b45c1","slug":"91497726823-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रपत्र तैयार कर लिया बैंक से कृषि ऋण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी प्रपत्र तैयार कर लिया बैंक से कृषि ऋण
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी प्रपत्र पर बैंक से
ले लिया कृषि ऋण
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर (बिजनौर)।
फर्जी प्रपत्र के सहारे एक किसान की भूमि को बंधक बनाकर गांव के ही दूसरे किसान ने बैंक से तीन लाख 40 हजार रुपये का ऋण ले लिया। पता चलने पर किसान ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन चार माह बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है।
गांव बेगराजपुर निवासी करनवीर त्यागी का कहना है कि गांव के ही एक किसान ने फर्जी प्रपत्र तैयार किए। इसके बाद हलका लेखपाल व बैंक प्रबंधक से हमसाज होकर उसने नहटौर के एक बैंक से तीन लाख 40 हजार रुपये का ऋण ले लिया। इसमें करनवीर की भूमि बंधक रख दी गई। आरोपी उसका सह खाताधारक है। उसने पूर्ण खाते के फर्जी प्रपत्र अपने नाम तैयार करा लिए। फर्द पर ऋण लिखा आने पर उसे जानकारी हुई। गत 29 जून को ऋण लेना दर्शाया गया है। उसने शिकायत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों से की, पर कहीं सुनवाई नहीं हुई। करनवीर का आरोप है कि नहटौर पुलिस एक नेता के दबाव में काम कर रही है।
- पुलिस चार माह बाद भी रिपोर्ट लिखने को नहीं तैयार