फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सलेमसराय निवासी दिनेश हत्याकांड में एक का चालान, दो महिलाओं सहित चार फरार

सलेमसराय निवासी दिनेश हत्याकांड में एक का चालान, दो महिलाओं सहित चार फरार

Sun, 28 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सलेमसराय निवासी दिनेश हत्याकांड में एक का चालान, दो महिलाओं सहित चार फरार
धामपुर। पुलिस ने गांव सलेम सराय से लापता हुए दिनेश हत्याकांड में शनिवार को गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। इस हत्याकांड में अभी भी चार आरोपी फरार हैं। बकौल कोतवाल आरोपी लखन ने अपने ससुुर, सास पत्नी और शेरकोट निवासी अपने करीबी रिश्तेदार के साथ मिलकर दिनेश की हत्या कर उसके शव को अफजलगढ़ के गांव टांडा बैरागी गांव के जंगल में बह रही बैनली नदी में फेंक दिया था। हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन का कारण बताया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि थाने के गांव सलेमसराय निवासी महावीर सिंह ने 15 अक्तूबर को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि गांव का कमल उसके 36 वर्षीय पुत्र दिनेश को बुलाकर अपने साथ अफजलगढ़ थाने के गांव आलमपुर गांवड़ी ले गया था। बताया गया कि आलमपुर गांवड़ी में गांव के ही लखन पुत्र जयप्रकाश की सुसराल है। बताया गया लखन के ऊपर दिनेेेश के करीब पांच लाख रुपये उधार थी। दिनेश, लखन से इस उधारी को बार-बार मांगने का दबाव बना रहा था। इस उधारी को देने के बहाने से ही लखन ने दिनेेश को 13 अक्तूबर को अपनी सुसराल आलमपुर गांवड़ी में बुलाया था। पुलिस ने बताया कि गांव का कमल दिनेश को आलमपुरगांबड़ी में लखन के पास छोड़कर आने के बाद वापस सलेमसराय वापस चला। दिनेश के पिता महावीर सिंह ने गायब दिनेश का पता लगाने को अफजलगढ़ पुलिस में भी पुलिस से शिकायत की, पर वहां की पुलिस ने महावीर की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को जब धामपुर पुलिस अपहृत दिनेश के पिता महावीर सिंह को साथ लेकर आलमपुर गांवड़ी में लखन के पास पूछताछ के लिए जा रही थी तो रास्ते में ही आरोपी लखन पुत्र जयप्रकाश आरएसएम कालेज के पास किसी वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा था। महावीर सिंह की पहचान पर पुलिस ने लखन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लखन को गिरफ्तार कर अफजलगढ़ ले गई और घटना के बारे में सख्ती से पूछताछ की। लखन ने घटना के बारे में सब कुछ उगल दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी लखन ने स्वीकारा कि लापता दिनेश की हत्या उसके ससुर प्रीतम पुत्र छोटे सिंह गांव आलमपुर गांबड़ी, उसकी पत्नी टीना, सास हरकली पत्नी प्रीतम सिंह, खड़क सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी फतेहनगर शेरकोट ने मिलकर 13 अक्तूबर की रात आठ बजे गला दबाकर और पत्थरों से चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को बनैली नदी में पन्नी से बांध कर फेंक दिया। लखन सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को दिनेेश के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव के कमल को घटना का गवाह बनाया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी लखन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। बताया गया कि आरोपी लखन ने मृतक दिनेेश से करीब पांच लाख रुपये उधार ले रखे थे, जिसकी वजह से लखन ने अपनी सुुसराल में ससुर, सास, पत्नी और एक करीब रिश्तेदार के साथ मिलकर योजना के तहत दिनेेेश को रास्ते से हटाने को उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

आरोपी की सास शराब के अवैध धंधे में लिप्त
कोतवाल ने घटना में शामिल आरोपी प्रीतम की पत्नी हरकली अफजलगढ़ क्षेत्र की शराब का धंधा करती है।उसी से घर का खर्चा चलता है।परिवार के सभी सदस्य हरकली के अवैैध धंधे में उसका सहयोग करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed