{"_id":"5b6600254f1c1ba13e8b51e0","slug":"81533411365-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट मैनेजर से मारपीट में सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असिस्टेंट मैनेजर से मारपीट में सात पर रिपोर्ट
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सिंडिकेट बैंक के असिस्टेंट मैनेजर के साथ मारपीट के मामले में चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।
शुक्रवार की शाम सिंडिकेट बैंक के बाहर फोरचुनर कार की बाइक में टक्कर लग गई थी। जिसे लेकर असिस्टेंट मैनेजर मोहम्मद आकिब और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद युवकों ने उनकी लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी थी। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद गुस्साए बैंक कर्मचारियों ने आजाद रोड जाम कर जमकर हंगामा किया था। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की थी। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। कर्मचारियों ने आए दिन होने वाले हमलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जनपद की बैंक हड़ताल करने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि देर रात असिस्टेंट मैनेजर मोहम्मद आकिब की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।