फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिंगी और मौत से जंग लड़ रही किशोरी

दिंगी और मौत से जंग लड़ रही किशोरी

Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दिंगी और मौत से जंग लड़ रही किशोरी
हसनपुर। आग से झुलसी किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। किशोरी का सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है। परिजनों ने निकाह से इंकार करने पर एक युवक पर किशोरी को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली के एक मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहर कि शुक्रवार को वह घर पर नहीं था, जबकि उसकी पत्नी भी पड़ोस में गई हुई थी। घर में सोलह वर्षीय बेटी ही अकेली थी। तभी लाल मस्जिद के पास का रहने वाला राजा उसके घर आ धमका। उसने किशोरी को निकाह के लिए दबाव डालते हुए जबरदस्ती करके ले जाने लगा। तभी किशोरी ने उसका विरोध करते हुए निकाह करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि राजा ने उसके ऊपर केरोसिन उडे़लकर आग लगा दी। किशोरी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। आग से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां तहसीलदार ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। आईसीयू में भर्ती लड़की हालत नाजुक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed