{"_id":"5b031b714f1c1bd2408b7092","slug":"81526930289-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर के घर में आग लगने से सब कुछ जल कर नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छप्पर के घर में आग लगने से सब कुछ जल कर नष्ट
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली। गांव टांडा रामनगर गोसाई में सोमवार को दुपहर बाद एक व्यक्ति के छप्पर के घर में लगी आग से उसका घर में रखा सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित महेंद्र सैनी का कहना है कि आग ने लगने से उसकी 10 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख की कीमत का सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेकिन सूचना के बाद भी अभी तक किसी भी अधिकारी ने गांव में दौरा नहीं किया है।
गांव के महेंद्र सैनी ने बताया कि वह परिवार के साथ जंगल में काम कर रहा था। दोपहर बाद उसके घर में आग लग गई। आग कैसे लगी , पता नहीं लग सका। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक सब कुछ राख हो चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। पर कोई भी आग में नहीं पहुंचा। तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजकर स्थिति का पता कराने का प्रयास करेंगे।