{"_id":"5acfa7b44f1c1bc93d8b4e00","slug":"81523558324-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यारोपी से कुल्हाड़ी बरामद की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्यारोपी से कुल्हाड़ी बरामद की
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी से कुल्हाड़ी की बरामद
मंडावर। गांव मीरापुर खादर निवासी सूरजभान की 28 मार्च को उसके भाइयों चंद्रभान और नौबहार ने गोली मारकर व कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। सूरजभान ने दोनों भाइयों की जमीन पर कब्जा कर रखा था। जमीन न मिलने से चंद्रभान और नौबहार दूसरे के खेतों में मजदूरी करते थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के तीन चार दिन बाद नौबहार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। चंद्रभान चार अप्रैल को कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चंद्रभान को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। कुल्हाड़ी रेत में छिपाई गई थी। चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि तमंचा नौबहार के पास था। तमंचे के बारे में उसे कुछ पता नहीं है।