{"_id":"5a2987784f1c1b8d698c0476","slug":"81512671096-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक वीडियो बनाने वाले मंसूर अली को वकीलों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक वीडियो बनाने वाले मंसूर अली को वकीलों ने धुना
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का है आरोप
कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक बयान देकर वीडियो वायरल करने के आरोपी मंसूर अली को जजी में पेशी के बाद ले जाते समय वकीलों ने पीटा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे छुड़ाया। कोर्ट ने मंसूर अली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
शहर कोतवाली के गांव झलरा निवासी मंसूर अली ने प्रधानमंत्री व नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते हुए वीडियो बनाई थी। यह वीडियो उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने से हिंदू संगठनों में उबाल आ गया था। हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई ने मंसूर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने मंसूर अली को देहरादून से दबोच लिया था। पुलिस बृहस्पतिवार को मंसूर अली को लेकर जजी पहुंची। कोर्ट ने मंसूर अली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। शाम करीब पौने चार बजे पुलिस जब मंसूर अली को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आई तो वकीलों ने मंसूर अली को घेर लिया वकीलों ने मंसूर अली को धुना। पुलिस किसी तरह मंसूर अली को वकीलों के चंगुल से छुड़ाकर गाड़ी में डालकर जिला कारागार ले गई। पुलिस मंसूर अली के बाकी साथियों की तलाश में लगी है।