{"_id":"5a26dfa64f1c1b60678bf759","slug":"81512497062-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के बहाने घर ले जाकर किशोरी से बलात्कार, बेचने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह के बहाने घर ले जाकर किशोरी से बलात्कार, बेचने की कोशिश की
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, बेचने की कोशिश
नगीना (बिजनौर)। एक युवक ने शादी का झांसा देकर परिजनों से मिलाने के बहाने एक किशोरी को घर ले गया और बलात्कार किया। किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी का यौन शोषण करता रहा। युवक किशोरी को शादी करने के बहाने बिजनौर ले आया और बेचने की कोशिश करने लगा। किशोरी ने भागकर जान बचाई। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। मोहल्ले के एक युवक शुऐब ने उसकी नाबालिग बेटी को एक वर्ष से शादी का झांसा देकर बहलाना फुसलाना शुरू कर दिया। उसकी बेटी शुऐब के बहकावे में आ गई। नौ सितंबर 2017 को शुऐब उसकी बेटी को अपनी मां से मिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसकी बेटी से बलात्कार किया। शुऐब ने उसकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी का यौन शोषण करता रहा। महिला के मुताबिक आरोपी शुऐब उसकी बेटी को निकाह करने के बहाने बिजनौर ले आया और उसे बेचने के लिए किसी से बात करने लगा। उसकी बेटी को जब पता चला तो वह किसी तरह जान बचाकर घर लौटी और परिजनों को घटना के बारे में बताया। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
टाटा मैजिक की चपेट में आकर बालिका की मौत
बिजनौर। खेलते समय टाटा मैजिक की चपेट में आकर एक डेढ़ साल की मासूम बालिका की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों ने चालक को टाटा मैजिक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
हीमपुरदीपा के गांव चौकपुरी निवासी नीटू की डेढ़ वर्ष की पुत्री परी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक स्कूली बच्चों को बैठाकर टाटा मैजिक बैक कर रहा था। अचानक परी टाटा मैजिक की चपेट में आ गई। मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों ने चालक को पकड़ लिया, लेकिन समझौते के बाद चालक को छोड़ दिया।