{"_id":"5973a3ce4f1c1bcf398b460d","slug":"81500750798-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहूवाला वन रेंज से माफियाओं ने यूकेलिप्टिस के पेड़ों को काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहूवाला वन रेंज से माफियाओं ने यूकेलिप्टिस के पेड़ों को काटा
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहूवाला वन रेंज से माफिया ने काटे यूकेलिप्टिस के पेड़
हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन रेंज की इनायतपुर बीट के कंपार्ट नंबर नौ में खड़े यूकेलिप्टिस के के पेड़ वन माफिया काट रहे हैं। वनकर्मियों पर माफिया से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। वन विभाग मामला संज्ञान में न होने की बात कहकर पीछा छुड़ा लेता है।
साहूवाला वन रेंज में सैकड़ों बीघा भूमि पर वन विभाग के बेशकीमती पेड़ खड़े हैं। वन माफियाओं ने शुक्रवार रात इनायतपुर बीट के कंपार्ट नंबर नौ में खड़े यूकेलिप्टिस के आधा दर्जन पेड़ों पर बेखौफ आरा चला दिया। माफिया पेड़ों को वनों से लादकर ले गए। ग्रामीण कमल सिंह, आनंद कुमार, प्रेम सिंह आदि का आरोप है कि सहानगर कुराली की वन चौकी पर कोई कर्मचारी न होने की वजह से माफिया के हौसले बुलंद हैं। एक माह पहले भी माफिया ने आधा दर्जन यूकेलिप्टिस के पेड़ काटकर ठिकाने लगा दिए थे। हर बार वनाधिकारी मामला संज्ञान में न होने की बात कहकर पीछा छुटा लेते हैं। रेंजर साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि ऐसी कोई खबर नहीं है।