फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोबाइल टावर के आपरेटर को गोली से उड़ाया

मोबाइल टावर के आपरेटर को गोली से उड़ाया

Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर के आपरेटर को गोली से उड़ाया
मोबाइल टावर के ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव शाहनगर में मोबाइल टावर के ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी और शव नहर की पटरी पर फेंक दिया। एसपी सिटी और सीओ चांदपुर ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसकी मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव शाहनगर निवासी बाबूराम सिंह के 31 वर्षीय पुत्र ओमकार सिंह उर्फ छोटे के खेत में मोबाइल का टावर लगा हुआ है। छोटे टावर पर ऑपरेटर की नौकरी भी करता था। परिजनों के अनुसार ओमकार रविवार की शाम टावर पर ड्यूटी देने गया था। गांव के ही धीर सिंह का गांव बागड़पुर निवासी साला निपेंद्र कुमार कई वर्षों से अपने जीजा के घर रहता है। निपेंद्र रविवार की रात छोटे से मिलने टावर पर पहुंचा। दोनों ने टावर पर शराब पी। इसके बाद निपेंद्र ओमकार को अपने साथ हल्दौर ले गया। दोनों ने वहां भी शराब पी। इसके बाद में दोनों रात में ही टावर पर लौट आए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रात में निपेंद्र फिर से टावर पर पहुंचा और ओमकार को शराब पिलाने के लिए अपने साथ ले गया। ग्रामवासियों को सोमवार की सुबह करीब सात बजे ओमकार का शव गांव की नहर की पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार ओमकार के माथे और सीने पर दो गोलियां लगी थी। सूचना पर एसपी सिटी रामधारी चौरसिया और सीओ चांदपुर अंजू जैन भी मौके पर पहुंची और ओमकार के शव को पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भिजवाया। उधर, ओमकार की मां गजाला देवी ने निपेंद्र पर अपने पुत्र को शराब पिलाने के बहाने ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी तरफ, आरोपी निपेंद्र ने थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया और खुद को बेकसूर बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, ओमकार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और इकलौती बेटी के अलावा मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
ओमकार ने भी की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक ओमकार ने 2011 में गढ़ी गांव में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इस हत्याकांड में ओमकार समेत तीन लोग जेल गए थे। ओमकार पर गैंगस्टर भी लगी थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उस हत्याकांड से तो ओमकार की हत्या के तार नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed