{"_id":"596bb5644f1c1b174a8b47bc","slug":"81500231012-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात में हर्ष फायरिंग करने वाले की बंदूक जब्त
बिजनौर। बरात में लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसकी बंदूक जब्त कर ली है। लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मोहल्ला जाटान निवासी दिलशाद के परिवार में शादी थी। मोहल्ले में चढ़त के दौरान दिलशाद अपनी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर रहा था। तहसील पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा राजीव तोमर चढ़त के दौरान मोहल्ला जाटान में किसी काम से गए थे। दरोगा के मुताबिक, दिलशाद ने दो फायर किए। इसके बाद दरोगा ने बरात के बीच में घुसकर बंदूक कब्जे में ले ली और इसे लाकर शहर कोतवाली में जमा कर दिया। दरोगा के बारात में बंदूक कब्जे में लेने से खलबली मच गई। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक, दिलशाद का बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।