{"_id":"595293204f1c1ba10a8b45ec","slug":"81498583840-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। घर में सोते समय एक युवती के साथ गांव के युवक ने मुंह बंद कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों को आता देखकर युवक फरार हो गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंडावर थाने के एक गांव का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ देहरादून में रहकर काम करता है। व्यक्ति अपने परिवार के साथ गर्मियों में अपने गांव आया हुआ था। सोमवार की रात व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ और उसकी पुत्री कमरे में सोई हुई थी। सोते वक्त गांव का युवक सोमेंद्र घर में घुस आया और युवती के कमरे में जाकर हाथ से उसका मुंह बंद करके दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, लेकिन युवती ने मुंह से युवक को हाथ हटाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन उठ कर युवती के कमरे की ओर भागे, लेकिन परिजनों को आता देख युवक वहां से फरार हो गया। युवती के पिता की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सोमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।