{"_id":"595157554f1c1bd4058b46b6","slug":"81498502997-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन देन में फायर झोंका, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लेन देन में फायर झोंका, आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन में फायर झोंका, आरोपी गिरफ्तार
गजरौला शिव (बिजनौर)। गांव जंदरपुर के ही दिलशाद और रमजान का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिलशाद रुपये लेने के लिए रमजान के घर पहुंचा। रमजान ने कुछ दिन बाद रुपये लौटाने की बात कही। इस बात पर दोनों में गाली गलौज हो गई। आरोप है कि दिलशाद ने तमंचा निकालकर रमजान पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल बाल बच गया। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने दोनों में बीच बचाव कराया। रमजान ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलशाद को उसके घर से दबोच लिया और थाने ले गई। पुलिस ने बीच बचाव करने आए दो गांव वालों को भी थाने ले गई है।