{"_id":"5bedcf35bdec22697d28bc34","slug":"71542311733-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा दो की छात्रा की बस से कुचलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा दो की छात्रा की बस से कुचलकर मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझारी। कस्बे में गुरुवार को कक्षा दो की छात्रा की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। छात्रा की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस के चालक को घेर लिया। उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाल को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई।
कस्बे के मोहल्ला बस अड्डा लल्लू वाली गली निवासी शकील अहमद की छह वर्षीय बेटी आशिया गुरुवार को गली से कुछ खाने का सामान लेकर निकल रही थी। तभी संभल दिशा से आर ही रामपुर डिपो की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची के ऊपर बस का पिछला पहिया उतर गया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हसनपुर-संभल मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के समझाने पर बमुश्किल भीड़ ने जाम खोला। इसके बाद रोडवेज चालक को भीड़ ने पकड़ कर धुनाई करनी शुरू कर दी, जिसको छुड़ाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बाद में रोडवेज चालक को पुलिस ने यूपी 100 की गाड़ी से थाने पहुंचा दिया। आशिया छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। आशिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां नाजरीन और बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।