{"_id":"5bd0cb57bdec2269796a92ce","slug":"71540410199-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दो छात्राएं घायल, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दो छात्राएं घायल, गंभीर
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। सैदनगली-सकतपुर मार्ग पर हुसैनपुर गांव के पास स्कूल से घर जा रही दो छात्राओं को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्राओं को गंभीर हालत में हसनपुर सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया। जिनमें से एक छात्रा ने दम तोड़ दिया।
सैदनगली क्षेत्र के गांव बिजनौरा निवासी डा. सोमवाल की बेटी रूबी और गुड़िया सैदनगली के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 और 10 की छात्रा हैं। बुधवार को अवकाश के बाद दोनों बहनें स्कूल से घर जा रही थी। दोनों अभी सैदनगली-सकतपुर मार्ग पर गांव हुसैनपुर के सामने पहुंची थी कि सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल होकर गिर गई।
आसपास गांव के लोग इकट्ठे हो गए और छात्राओं के परिजनों को सूचना दी। दोनों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में मेरठ को रेफर कर दिया। जहां छात्रा रूबी ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।