फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामा पेपर मिल के क्लर्क से लूट में अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

रामा पेपर मिल के क्लर्क से लूट में अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

Fri, 21 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रामा पेपर मिल के क्लर्क से लूट में अंधेरे में तीर चला रही पुलिस
बिजनौर। बृहस्पतिवार शाम किरतपुर के रामा पेपर मिल के क्लर्क से हुई दो लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस इस मामले में अंधेरे में तीर चला रही है।
विज्ञापन

किरतपुर थाने के गांव भोजपुर निवासी भूपेंद्र सिंह किरतपुर की रामा पेपर लि में एकाउंट क्लर्क हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे भूपेंद्र बिजनौर में सेंट मेरी के पास स्थित यूनाईटेड बैंक से दो लाख रुपये निकालकर बाइक से वापस किरतपुर जा रहे थे। गांव पेद्दा के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने भूपेंद्र को बाइक से गिराकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया व बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की पर कोई नहीं मिला। बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। पर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। रात भर पुलिस बदमाशों की तलाश में धूल फांकती रही। पुलिस ये पता लगाने में भी नाकाम है कि किन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगा दी गई है। जल्दी ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

जेबकतरे को पकड़ा
बिजनौर। टाउन हॉल के पास एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक जेबकतरे को पकड़कर लोगों ने जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed