{"_id":"5b6c94e14f1c1b0b578b46c8","slug":"71533842657-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। खुद को छात्रा का रिश्तेदार बताकर उसको जबरन स्कूल से ले जाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूल किया कि वह छात्रा का फिरौती के लिए अपहरण करना चाहता था। यही नहीं छात्रा के साथ ही उसकी मां को भी आरोपी काफी तंग करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना बुधवार की है। शहर की रहने वाली एक महिला डॉक्टर की 12 साल की बेटी शहर के ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। शहर के ही मुल्ला नल निवासी गुल्लू छात्रा को लंबे अर्से से तंग कर रहा था। यही नहीं आरोप है कि गुल्लू महिला डॉक्टर से भी छेड़खानी कर चुका है। बुधवार को गुल्लू महिला डॉक्टर की बेटी के स्कूल पहुंच गया और उसने लड़की का अपने को रिश्तेदार बताते हुए उसे ले जाने की कोशिश की। जब स्कूल वालों ने किसी अभिभावक से बात कराने को कहा, तो उसने एक अपनी ही परिचित महिला से उनकी बात भी करा दी, लेकिन छात्रा ने जबरन ले जाने का विरोध किया और युवक को अपना कोई रिश्तेदार नहीं बताया तो स्कूल वालों का माथा ठनक गया। उन्होंने सख्ती से बात की तो गुल्लू भाग गया, लेकिन उसकी तस्वीर स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी होने पर महिला डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को एसपी से इसकी शिकायत की तो पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी गुल्लू को पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने छात्रा का अपहरण फिरौती के इरादे से करने की कोशिश की थी। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।