फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मौसेर भा पर हत्या करने का आरप

मौसेर भा पर हत्या करने का आरप

Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मौसेर भा पर हत्या करने का आरप
नहटौर। मौसेरे भाई के साथ होली खेलने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मौसेरे भाई व उसके दो साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सराय काजियान निवासी राजेंद्र सैनी का कहना है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव डल्लू धनौरा निवासी उसके साढ़ू राजेंद्र सिंह का पुत्र राहुल अपने दो साथियों के साथ उनके घर सराय काजियान आया था। राहुल होली खेलने के लिए कहकर योगेश को अपनी बहन के घर जाने को कहकर ले गया। उसके बाद फोन पर योगेश को गंभीर चोट लगने की सूचना दी गई। डल्लू धनौरा जाने पर पता चला कि उसकी पुत्र की मौत हो चुकी है। उसके बाद भी उसका साढ़ूू योगेश को जिंदा बताते हुए बिजनौर चिकित्सक के पास ले गया। चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। साढ़ूू बिजनौर से योगेश के शव को लेकर चल दिया और शव को उनके घर सराय काजियान में छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने राहुल व उसके दो साथियों प्रद्युम्न और आकाश के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली देहात थाना में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed